आगरालीक्स…आगरा में एक और बड़ा हादसा, ट्रेक्टर की टक्कर से महिला फार्मासिस्ट की मौत, उनका भी गम्भीर है। हहड़से से आक्रोश है।
मोती कटरा निवासी रेणुका एटा के मिलट्री अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। वो रोज भगवान टाकीज चौराहे से बस पर बैठकर एटा जाती थी।रोजाना की तरह गुरुवार को उसका भाई सौरभ उसे ड्यूटी जाने के लिए भगवान टाकीज चौराहे पर बाइक से छोड़ने जा रहा था कि तभी सेंट जॉन पुल के पास अचानक ट्रेक्टर काल बन कर आ गया और उसने उनको टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती रेणुका की मौके पर ही मौत हो गयी और भाई सौरभ गंभीर घायल हो गया।थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पर तब तक ट्रेक्टर चालक फरार हो गय।पुलिस ने घायल सौरभ को इलाज के लिए एसएन मेडिकल में भर्ती कराया है और रेणुका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और वो यह समझ नही पा रहे हैं कि वो बेटे का इलाज कराये या बेटी के गम में आंसू बहाए।