आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) करहल से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव. मैनपुरी की बाकी तीनों सीटों पर भी सपा ने घोषित किए प्रत्याशी…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहेहैं. वे समाजवादी पार्टी कार गढ़ कहलाने वाली करहल विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा सपा ने मैनपुरी की बाकी तीन सीटों पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हें. सपा ने तीनों ही सीटों पर अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव खेला है. इसमें दो वर्तमान में विधायक हैं तो वहीं एक पूर्व विधायक हैं.
ये हैं प्रत्याशी
मैनपुरी सदर से राजकुमार यादव
किशनी से बृजेश कठेरिया
भोगांव से आलोक कुमार शाक्य.