आगरालीक्स.. आगरा में एक स्कूल के संचालक, उनकी पत्नी, बेटे, बेटियों सहित पांच संक्रमित, कोरोना के नए 41 केस आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8231 पहुंच गई है।
आगरा में 16 नवंबर को स्कूल संचालक, उनकी पत्नी, बेटी और दोनों बेटों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके साथ ही मारुति एस्टेट निवासी मरीज, न्यू नगला पदी, एत्मादपुर, जयपुर हाउस, शाहगंज, सिकंदरा बोदला आवास विकास कालोनी, ताजगंज, सेवला जाट, सदर बाजार, नौलक्खा, बल्केश्वर कालोनी, जयपुर हाउस, जैतपुर बाह, कटरा मदारी खां, कुबेरपुर, बोदला, रकाबगंज, कोतवाली क्षेत्र निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8231 पहुंच गई है। कोरोना से 7548 मरीज ठीक हो चुके हैं। 527 मरीज भर्ती हैं।