आगरालीक्स…(Agra News 16th September) आगरा में दो दिन के लिए स्कूल और कॉलेज बंद, अब सोमवार को खुलेंगे स्कूल । यूपी के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। ऐसे में यूपी के सभी स्कूल 17 और 18 सितंबर को बंद कर दिए गए हैं। 19 को रविवार है, ऐसे में स्कूल सोमवार को खुलेंगे। डीएम, आगरा प्रभु एन सिंह का कहना है कि दो दिन स्कूल बंद रखने का आदेश आगरा में भी लागू होगा।
बंगाल की खाडी से उठे चक्रवाती तूफान के बाद यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। लखनऊ में दोपहर तीन बजे से बारिश बंद नहीं हुई है। भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना बाराबंकी दौरा रदद कर दिया। इसके साथ ही भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 17 और 18 सितंबर को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। 19 सितंबर को रविवार है, इस तरह स्कूल तीन दिन बंद रहेंगे।
सोमवार को खुलेंगे स्कूल
आगरा और अलीगढ मंडल के जिलों में कक्षा एक से लेकर 12 वीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। मगर, अब तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे और सोमवार को स्कूल खुलेंगे।
आगरा में भी तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगरा और अलीगढ मंडल के जिलों में आने वाले दिनों में तेज बारिश की आशंका है। 20 सितंबर तक बारिश के लिए अलर्ट किया गया है, गुरुवार से ही आगरा का मौसम बदल गया है और कभी भी तेज बारिश हो सकती है।