आगरालीक्स…(7 Feburary 2022 Agra News) आगरा के बाद मथुरा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने साधा सपा—रालोद और बसपा पर निशाना.
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों का आना तेज हो गया है. आगरा और मथुरा में पहले चरण में ही चुनाव होना है. इसके लिए 10 फरवरी केा मतदान होना है. ऐसे में स्टार प्रचारकों का इन दो जिलों में आना बहुत ज्यादा है. आगरा में पिछले दिनों जनसभा कर चुकीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को मथुरा में प्रचार करती हुईं दिखी. यहां उन्होंने मांट प्रत्याशी राजेश चौधीर के समर्थन में सुरीर में जनसभा को संबोधित कर वोट मांगे. जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने जमकर सपा—रालोद गठबंधन के साथ बसपा पर भी निशाना साधा.

स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरठ में एक सपा नेता धमकी देता है कि चुनाव के बाद निपट लेगा. परिवारों को घर से निकलने नहीं देगा. हमने कहा कि यह नौबत नहीं आएगी, क्योंकि साइकिल की सरकार बनने वाली नहीं है. उनहोंने रालोद पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस सपा की सरकार में समाज को प्राताड़ित किया गया, आज रालोद ने उसी सपा से हाथ मिला लिया है.