आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) आगरा सहित पूरे प्रदेश में 23 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. लेकिन…
आगरा सहित पूरे प्रदेश में कोरोना के लगातार केस बढ़ने के बाद मिशनरी, कान्वेंट सहित सभी स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है. हालांकि स्कूलों में कक्षा 11 व 12 के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए बुलाया जा सकता है. कोरोना के केस बढ़ने के कारण सरकार ने 16 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे लेकिन अब जबकि कोरोना की रफ्तार आगरास हित पूरे यूपी में बढ़ रही है और तीसरी लहर चल रही है, ऐसे में सरकार ने आगामी 23 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. स्कूल के साथ कॉलेज भी 23 जनवरी तक बंद रहेंगे.
आनलाइन पढ़ाई होगी
शासन से जारी आदेशों के अनुसार 23 जनवरी तक स्कूल तो बंद रहेंगे लेकिन सभी बच्चों की पढ़ाई आनलाइन जारी रहेगी.

आगरा में कोरोना के 3637 केस
कोरोना के केस आगरा और अलीगढ़ मंडल में लगातार बढ़ रहे हैं, हर रोज कोरोना के 300 से लेकर 600 तक केस आ रहे हैं। आगरा में ही कोरोना के सक्रिय केस 3637 हासे गए हैं। कोरोना के केस बढ़ने से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है, क्योंकि बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है।