आगरालीक्स… आगरा में आप कॉस्मेटिक की दुकान से खरीद कर महंगे ब्रांडेड फेस क्रीम, फेस वॉश, ब्लीच लगा रहे हैं तो यह नकली भी हो सकते हैं। इसी आशंका पर लुहार गली में छापेमार कार्रवाई के बाद ब्रांडेड कंपनी के प्रोडक्ट के 12 सैंपल लिए गए हैं।
गुरुवार को सहायक आयुक्त औषधि शिव शरण सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट योगेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ लोहार गली में थोक कॉस्मेटिक के विक्रेताओं के यहां जांच की। टीम ने नकली और अद्योमानक कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट बेचने पर 12 सैंपल लिए हैं।
इनके लिए गए सैंपल
मैसर्स एम एस इंटरप्राइजेज से एरोमा नैनो गोल्ड ब्लीच, एक्स मेन फ़ेस क्रीम,जॉय स्किन फ्रुट फेस वाश व एक्टिव मॉइस्चराइजिंग क्रीम के नमूने भरे गए. मैसर्स गुप्ता एंड संस से वीएलसीसी के फेसियल किट, टीवाईए मेकअप किट और रेवलॉन कॉम्पैक्ट पाउडर का नमूना भरा गया. मैसर्स एस के ट्रेडर्स से फ़ेम सैफ्रॉन क्रीम ब्लीच, डेटॉल लेदर सेविंग क्रीम, डेटॉल कूल सोप, ऑक्सीलाइफ क्रीम ब्लीच, वीट हेयर रिमूवल क्रीम का नमूना लिया गया. इस तरह बारह कॉस्मेटिक्स के नमूने भरकर राजकीय विश्लेषक उ. प्र. को लखनऊ भेजे जा रहे हैं. सहायक आयुक्त औषधि शिव शरण सिंह के नेतृत्व में बृजेश यादव,राजकुमार शर्मा औषधि निरीक्षक सुनील कुमार औषधि निरीक्षक फ़िरोज़ाबाद की टीम ने सैंपल लिए।
जांच में नकली मिलने पर होगा मुकदमा
सहायक औषधि आयुक्त शिव शरण सिंह का कहना है कि जाँच के उपरान्त अधोमानक या नकली पाये जाने पर निर्माता एवं खरीद बिल नहीं प्रस्तुत करनेवाले विक्रेता पर मुक़दमा किया जायेगा.