आगरालीक्स.. आगरा में नए साल पर हुडदंग मचाने वालों पर कार्रवाई होगी, बिना लाइसेंस के होटल, रेस्टोरेंट और रूफ टॉप कैफे शराब पिलाने पर कार्रवाई की जाएगी, ब्रीथ एनलाइजर से जांच के लिए पुलिस टीम गठित की जाएंगी।
साल 2019 को अलविदा कहने के साथ ही 2020 का गर्मजोशी के साथ स्वागत के लिए आगरा में काउंट डाउन शुरू हो चुका है। होटल, रेस्टोरेंट और रूट टॉफ कैफे में 31 दिसंबर की रात 9 बजे से न्यू ईयर पार्टी होगी, घडी की सुई 12 बजे के करीब पहुंचने वाली होगी, इससे पहले रसियन डांसर, लाइव बैंड की प्रस्तुति पर लोग डांस कर मस्ती के मूड में होंगे, काउंटडाउन क्राउड उल्टी गिनती शुरू करेगी और रात 12 बजते ही 2020 का जश्न शुरू हो जाएगा। आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया का कहना है कि बिना लाइसेंस के होटल, रेस्टोरेंट और रूट टॉफ कैफे में शराब पिलाने पर कार्रवाई की जाएगी।