आगरालीक्स…(22 January 2022 News) शादी में दुल्हन ने की डांस के साथ एंट्री, दुल्हे को नहीं लगा अच्छा और मार दिया थप्पड़…..जवाब में दुल्हन ने भी मार दिया तमाचा
आज का युवा वर्ग अपनी शादी को स्पेशल बनाना चाहता है. वो चाहता है कि कुछ ऐसा हो कि शादी सुर्खियों में रहे. इसके लिए दूल्हा—दुल्हन की एंट्री से लेकर वरमाला तक में कई सारी ऐसी एक्टिविटी शमिल की जाने लगी हैं जो कि शादी को स्पेशल बनाने का काम करती हैं, लेकिन तमिलनाडु के कुडडलोर जिले में इस स्पेशल एक्टिविटी से शादी ही टूट गई. यही नहीं दूल्हा ने दुल्हन के जोरदार थप्पड़ भी मार दिया. दरअसल मामला ये है कि यहां रहने वाले एक व्यापारी की बेटी की शादी 19 जनवरी को थी. शादी एक गेस्टहाउस में थी.

लड़की तैयार होने के लिए ब्यूटीपार्लर गई थी और जब वहां से वापस लौटी तो उसने परिवार वालों के साथ गेस्ट हाउस में डांस करते हुए अपनी एंट्री की. लेकिन दूल्हे को दुल्हन का ये तरीका बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और वह गुस्सा हो गया. सभी के सामने इस बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन में बहस होने लगी. इस पर गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन के जोरदार थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ मारे जाने से नाराज दुल्हन ने भी दूल्हे को थप्पड़ मार दिया. शादी में आए अन्य लोगों ने अलग कर दिया. दुल्हन के पिता ने शादी तोड़कर सभी को गेस्ट हाउस से जाने के लिए बोल दिया. इसके अगले दिन एक दूसरे लड़के के साथ रजामंदी होने पर दुल्हन की शादी उससे कर दी गई.