Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Seniors & warden beaten junior students, their parents in Sant Shri Asaram ji School Agra
agraleaks

Seniors & warden beaten junior students, their parents in Sant Shri Asaram ji School Agra

school
आगरालीक्स……. आगरा में संत आसाराम पब्लिक स्कूल में पढाई और संस्कार की पाठशाला नहीं, एक दूसरे को मारपीट, अपशब्द करने का ज्ञान गुरु बच्चों को दे रहे हैं। यहां जब सीनियर ने जूनियर की पिटाई कर दी तो वार्डन ने इन्हें समझाने और दंड देने के बजाय जूनियर को पीट दिया, इसक शिकायत करने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट की। इस मामले में सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराय गया है। पुलिस आरोपी वार्डन को पकडने के लिए दबिश दे रही है।
जगनेर निवासी आशुतोष 16 वर्ष पुत्र नीरज सिकरवार संत आसाराम पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में 11 वीं कक्षा का छात्र है। आशुतोष ने पुलिस को बताया शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खाने के दौरान, बारहवीं का छात्र रोहित एक जूनियर को पीट रहा था। जब उसने रोहित को रोका तो उसने उसके साथ मारपीट की। इस बीच वार्डन सुशील तिवारी वहां पहुंचे। जब रोहित की शिकायत की तो उसे सी पीट दिया।
सीनियर और वार्डन द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना छात्र आशुतोष ने सिकंदरा में रहने वाले अपने स्थानीय अभिभावक व चचेरे भाई जय सिंह को दी। रात में जय सिंह अपने दोस्त सोनू के साथ स्कूल पहुंचा, वार्डन से भाई के साथ हुई मारपीट का कारण पूछने लगे, वार्डन ने स्टाफ के साथ मिलकर जय सिंह और सोनू की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों को स्कूल की छत से नीचे फेंक दिया।
आशुतोष ने बताया घटना के बाद स्टाफ के लोग वहां से भाग गए। जय सिंह और सोनू ने किसी तरह अपने परिवार के लोगों को फोन करके बुलाया। उन्होंने तीनों घायलों को सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर पांच स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को गांव से यहां पहुंचे पिता नीरज सिकरवार ने सिकंदरा थाने पहुंच स्कूल के वार्डन सुशील तिवारी, स्टाफ और छात्र रोहित के खिलाफ तहरीर दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!