Friday , 16 January 2026
Home agraleaks IPL fraud selection scandal: Players hand over accused to Agra police
agraleaks

IPL fraud selection scandal: Players hand over accused to Agra police

ipl
आगरालीक्स…… आईपीएल ​की टीम का हिस्सा बनाने के नाम पर आगरा में करोडों की ठगी करने वाले शातिर को खिलाडियों ने दबोच लिया। वे उसे पकड कर थाना न्यू आगरा ले आए, यहां जमकर धुनाई की। शातिर ने आगरा के साथ म​थुरा, मैनपुरी सहित अन्य जिलों के स्थानीय स्तर के खिलाडियों को जाल में फंसाकर ठगी की है।

स्कूलों की ​गर्मियों की छुटटी होने पर बिजनौर के कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीपाड़ा निवासी शातिर नदीम ने अखबारों में गली क्रिकेट के नाम से विज्ञापन दिया। सदर बाजार, आगरा में फॉर्म की बिक्री हुई। मई में एकलव्य स्टेडियम में ट्रायल कराया गया। इसी ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों को झांसे में लेना शुरू किया। धीरे-धीरे आगरा समेत प्रदेश के सैकड़ों युवाओं से रजिस्ट्रेशन के नाम पर करोडों की वसूली की। इसके बाद किसी को गली क्रिकेट तो किसी को आइपीएल तो किसी को गोवा और राजस्थान की टीमों में खिलवाने का झांसा दिया। खिलाडिय़ों से बैंक एकाउंट और जयपुर, लखनऊ और दिल्ली बुलाकर पैसे लिए। इंस्पेक्टर न्यू आगरा में जेएन अस्थाना ने बताया कि निवासी नदीम अहमद पुत्र जमीन अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्रिकेट खिलाडियों को आईपीएल में खिलाने के सपने दिखाकर बिजनौर निवासी नदीम अहमद कई महीने से खिलाडियों के साथ ठगी कर रहा था। वह उनसे 50 हजार से एक लाख रुपये लेकर आईपीएल टीम का हिस्सा बनाने का प्रलोभन देता था। इसके लिए उसके आईपीएल से जुडे कुछ पदाधिकारियों से भी संपर्क थे। इससे स्थानीय स्तर के खिलाडियों को भी भरोसा हो जाता था कि वह उनका आईपीएल में चयन करा देगा। इस तरह वह सैकडों खिलाडियों को अपना शिकार बना चुका था। उसने अपनी एक कंपनी भी बना रखी थी, जिसके माध्यम से वह खि​लाडियों से संपर्क करता था।
पैसे देने के बाद भी उनका सलेक्शन नहीं हुआ, इस पर शातिर को नए खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन कराने के बहाने आगरा बुलाया। भगवान टॉकीज चौराहा स्थित होटल में पहुंचते ही खिलाडिय़ों ने शातिर नदीम को दबोच लिया और न्यू आगरा थाने ले गए। शातिर से पुलिस ने कई फर्जी पहचान पत्र और लेटर पैड बरामद किए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!