Friday , 1 May 2026
Home मथुरा Sensational disclosure of loot of 1.05 crore from businessman in Mathura, 7 arrested
मथुरा​क्राइम

Sensational disclosure of loot of 1.05 crore from businessman in Mathura, 7 arrested

224

मथुरालीक्स…(26 August 2021 Mathura News) कारोबारी से 1.05 करोड़ की लूट का सनसनीखेज खुलासा. पुलिस ने तीन लुटेरों समेत 7 आरोपी अरेस्ट किए. ऐसे हुई थी लूट की मुखबिरी….

44 लाख 86 हजार रुपये बरामद
मथुरा में करीब दस दिन पहले बुलियन कारोबारी से एक करोड़ पांच लाख रुपये की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस ने इस घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए घटना कारित करने वाले तीन लुटेरों व उनके सहयोगियों स​मेत सात लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 44 लाख 86 हजार रुपये समेत असलाह व कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस बकाया रकम भी बरामद करने का प्रयास कर रही है.

ऐस दिया था घटना को अंजाम
बता दें कि 16 अगस्त को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंकित बंसल अपनी स्कूटी पर अपने रिश्तेदार बुलियन कारोबारी मुकुल बंसल के व्यापार से संबंधित एक करोड़ पांच लाख रुपये लेकर एसबीआई की मुख्य शाखा मथुरा में जमा करने जा रहा था. रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने स्कूटी में लात मारकर तमंचा दिखाते हुए एक करोड़ पांच लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए थे. इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने इस सनसनीखेज लूट की घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम सहित कुल 10 टीमों को लगाया था. सभी टीमों ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को चेक कर लुटेरों के भागने के मार्गों को चिन्हित करने, गूगल मैपिंग करने एवं लुटेरों की पहचान करने व उनको अरेस्ट करने की जिम्मेदारी ली.

खरीदारी करते हुए दिखे बदमाश
पुलिस ने कस्बा बाजना के अंदर व अन्य मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो बाजना में अंजनी शोरूम पर लगे सीसीटीवी में दो व्यक्ति जो बाइक पर थे खरीदारी करते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने दुकान स्वामी से जानकारी की तो उसने बताया​ि क दोनों लड़कों द्वारा 4 जिम बैग खरीदे गए थे. इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को तलाशना शुरू कर दिया.

पुलिस ने चार लुटेरों की पहचान की जिनके नाम नीतेश, तरुण चौधरी, जीतू उर्फ जितेंद्र और अरविंद उर्फ माया है. छानबीन कर पुलिस ने इनके खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया. बुधवार रात को थाना नौहझील क्षेत्र से तीन लुटेरों नीतेश, जीतू ओर तरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में इन तीनों ने स्कूटी सवार व्यापारी से लूट की वारदात करना कबूल किया. इन तीनों को 17—17 लाख रुपये दिए थे. बाकी रुपया व बाइकें जीतू का दोस्त ले गया. नतेा ने अपने पैसों में से चाल लाख रुपये अपने जीजा अजय, 4 लाख रुपये अपने पिता गिर प्रसाद व दो लाख रुपये अपनी मां जगवीरी को दिए. पुलिस ने इन तीनों को भी अरेस्ट कर लिया.

इसने की थी वारदात की मुखबिरी
पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि व्यापार के इसी क्षेत्र में काम करने वाले एक व्यक्ति ने रुपयों को बैंक में जमा करने से संबंधित सूचना को बदमाशों तक पहुंचाई थी. जानकारी देने वाले का नाम कोमल पुत्र बनवारी निवाीस महादेव घाट थाना सदर मथुरा हैं. पुलिस ने इसके पास से 50 हजार रुपये बरामद किए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Police raid inside a guest house in Mathura. Five young men and four young women…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में गेस्ट हाउस के अंदर पुलिस की रेड. पांच युवक और...

मथुरा

Mathura Live News: Actor Govinda offers prayers at Banke Bihari Temple in Vrindavan…#mathura

मथुरालीक्स…बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे अभिनेता गोविंदा. एकादशी पर किए दर्शन. प्रेमानंद...

मथुरा

Mathura Live News: A prostitution racket was operating out of a hotel in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा के होटल में चल रहा था देह व्यापार. पुलिस कमरों में...

मथुरा

Mathura Live News: Bus Collides with Auto and Bolero on Highway in Mathura; Several Injured…#mathura

मथुरालीक्स…आगरा—दिल्ली हाइवे पर ओवरटेक करते समय हरियाणा रोडवेज बस ने आटो और...

error: Content is protected !!