Friday , 1 May 2026
Home आगरा 225 illegal English liquor boxes recovered in Agra#agranews
आगरा​क्राइम

225 illegal English liquor boxes recovered in Agra#agranews

173

आगरालीक्स…(26 August 2021 Agra News) आगरा में जूते के डिब्बों के नीचे लाई जा रही थी शराब. 225 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

हरियाणा की तरफ से आ रही थी गाड़ी
हरियाणा की तरफ से आई गाड़ी को वाणिज्य कर विभाग के प्रवर्तन दलों ने सड़क पर चेकिंग में रोक लिया। कागजात दिखाने को कहा। ड्राइवर ने तुरंत ही वाहन के कागजात, जीएसटी के बिल आदि थमा दिए। बिलों की जांच के दौरान विभागीय अधिकारी को यह संदिग्ध प्रतीत हुए। तुरंत ही वाहन को सीज कर जयपुर हाउस स्थित वाणिज्य कर कार्यालय ले जाया गया। यहां पकड़े गए माल का मिलान शुरू किया तो जांच टीम चौंक पड़ी। फुटवियर के डिब्बों के पीछे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपा कर रखी गई थीं। टीम ने 225 पेटियों को बरामद किया है. इनको प्रांत बाहर से लाकर प्रदेश को टैक्स का चूना लगाने का इरादा था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच के लिए माल को आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

किसी और वाहन की नंबर प्लेट लगाकर आ रही थी गाड़ी
जांच टीम ने उक्त वाहन की आरसी (पंजीकरण प्रमाण पत्र) में दर्ज चेसिस संख्या को जांचा गया तो यह अलग निकला। इससे प्रतीत हुआ कि इस वाहन में किसी और वाहन की नंबर प्लेट लगा कर माल का परिवहन किया जा रहा था। इस मामले में फर्जीवाड़ा करने को लेकर अभियोग दर्ज कराया जा रहा है। इस कार्रवाई को विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन एके सिंह के निर्देशन में विभाग की प्रवर्तन इकाइयों एवं विशेष अनुसंधान शाखा ने अंजाम दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

आगरा

Agra News: BJP burn effigy of Rahul Gandhi; Gopeshwar Mandal, Agra expresses outrage…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला. गोपेश्वर मंडल ने...

error: Content is protected !!