आगरालीक्स ..(Agra News 13th November).आगरा में ?प्रदूषण के हालात खराब हैं, आगरा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्या इंतजाम किए गए, आपकी क्या है राय, ओड इविन, लाकडाउन और क्या क्या हो सकता है।
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, 400 से अधिक एक्यूआई बना हुआ है। मगर, आगरा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

ये उठाए जाने चाहिए कदम
आगरा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए तत्कालीन वाहनों से उठने वाले प्रदूषण को कम किया जाना चाहिए
जाम की स्थिति न बनने दें, इससे प्रदूषण ज्यादा होता है
निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाए, जहां जरूरी निर्माण कार्य हो रहे हैं उन्हें ढ़कने के बाद काम कराया जाए
छिड़काव नियमित कराया जाए
कूड़ा सहित अन्य सामग्री न जलाई जाए