Aligarhleaks:एनआईआईटी एनगुरू द्वारा विगत 27 दिसंबर को आयोजित आईटी फेस्ट में शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल के बच्चों ने 6 गोल्ड मैडल प्राप्त किए। शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल के प्रधानाचार्य एल.के.पीटर ने बताया कि “ साइबर क्राइम विषय पर शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल के 24 बच्चों ने आईटी फेस्ट में भाग लिया। जिनमें से डाॅली सक्सैना, वंशिका भारद्वाज, चैतन्य कश्यप, सैय्द शर्फ रिज्वी, अंजली राघव, उज्जवल गौतम ने गोल्ड मैडल प्राप्त किए। ” सम्मान समारोह में निदेशिका शालिनी महलवार ने गोल्ड मैडल पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। आईआईएमटी सचिव पंकज महलवार, प्रधानाचार्य एल.के.पीटर, हैड मिस्ट्रेस तब्सुम अशरफ, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र यादव, एकेडमिक हैड फरहा उस्मानी, आईटी शिक्षक प्रीतेश वाष्र्णेय, चमन शर्मा ने स्वर्ण पदक विजेताओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।