आगरालीक्स…आगरा में पर्यटक के सुसाइड करने से खलबली मची हुई है। पर्यटक का शव होटल के कमरे में मिला है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
सोमवार को आगरा के शाहगंज क्षेत्र के ईदगाह स्थित होटल परिजात पैलेस के कमरा नंबर 202 में फंदे से पर्यटक का शव लटका मिला शव। पर्यटक की पहचान मध्यप्रदेश के डबरा निवासी संतोष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह एक जनवरी से होटल में रुका था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला।
कारोबारी ने फेसबुक पोस्ट के बाद किया सुसाइड
2 जनवरी को आगरा में फेसबुक पर पोस्ट के बाद युवा कारोबारी ने सुसाइड कर ली, फेसबुक पर लिखा दुआओं में याद रखना दोस्तो।
जैतपुर के सराफा कारोबारी अमित जैन (32) पुत्र इंद्रसेन जैन की शादी डेढ़ साल पहले मैनपुरी निवासी ज्योति के साथ हुई थी। अक्तूबर में ज्योति मायके चली गई। इसके बाद वह नहीं आई। इसी बीच 27 दिसंबर को कोर्ट से ज्योति ने तलाक का नोटिस भिजवा दिया, इसे देख अमित जैन परेशान हो गया।
पंचायत में नहीं निकला फैसला
इस मामले में 30 दिसंबर को शिकोहाबाद में पंचायत हुई पर कोई हल नहीं निकला, इससे अमित परेशान था।
फेसबुक पर पोस्ट और सुसाइड नोट
बुधवार को दिन में करीब 11 बजे उसने परिवारीजनों के साथ चाय पी थी। उसके बाद अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद किसी की नजर पड़ी, तो पंखे के चूल्ले से अमित का शव लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अमित के शव को फंदे से नीचे उतारा। उसकी जेब से चार पेज का सुसाइड नोट मिला। वहीं, अमित जैन ने अपनी फेसबुक पर आत्महत्या करने से पहले लिखा कि दुआओं में याद रखना दोस्तो। चार पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि ज्योति ने उसके प्यार की कदर नहीं की। छोड़कर चली गई। अब मैं भी नहीं मिलूंगा। तुम्हारी दुनिया को छोड़ कर जा रहा हूं।