आगरालीक्स…(9 November 2021 Agra News) आगरा में शास्त्रीपुरम और संजय प्लेस सबसे ज्यादा प्रदूषित. जानिए आपके एरिया का क्या है हाल…आगरा देश में दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर…ये शहर पहले नंबर पर
फिरोजाबाद पहले नंबर पर तो आगरा दूसरे नंबर पर
दीपावली से लगातार ब्रज क्षेत्र की हवा डार्क रेड जोन में है. मंगलवार को देश में पॉल्यूशन का गढ़ फिर से ब्रज क्षेत्र रहा. फिरोजाबाद देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा, यहां एक्यूआई 489 दर्ज किया गया तो वहीं आगरा दूसरे नंबर पर रहा. आगरा का एक्यूआई शाम चार बजे 472 दर्ज किया गया. वृंदावन की एक्यूआई 454 एक्यूआई के साथ तीसरा प्रदूषित शहर रहा. ब्रज क्षेत्र में दिनभर स्मॉग की चादर तनी रही. ताजनगरी की जहरीली और दमघोंटू हवा से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया. एसएनएमसी की ओपीडी और इमरजेंसी में दमा और अस्थ्माा के मरीजों की संख्या बढी है.

पांच दिन से बढी नजला और जुकाम के मरीजों की संख्या
एसएनएमसी के वक्ष एवं क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि, जैसे जैसे एक्यूआई बढ रहा है. वैसे ही विभाग में मरीजों की संख्या बढ रही है. एक्यूआई बढ़ने से अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की सांस फूलने लगी है. ओपीडी में तमाम ऐसे मरीज आ रहे हैं. जिनकी श्वांस नली में सूजन, सीने में जकड़न, श्वांस लेने में दिक्कत, बार बार छींकें आना और आंखों में जलन की शिकायत है. बलगम की मात्रा बढ गई है. बीते छह दिन से नजला और जुकाम की समस्या के मरीजों की संख्या बढी है.
वायु गुणवत्ता
एक्यूआई गुणवत्ता
0-50 अच्छी
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बेहद खराब
401-500 खतरनाक
आगरा का हाल
स्थान…………….. एक्यूआई
संजय प्लेस………….488
शास्त्रीपुरम………….485
आवास विकास…….472
शाहजहां पार्क………472
मनोहरपुर, दयालबाग……………461
देश के डार्क रेड जोन वाले शहर
फिरोजाबाद……….489
आगरा………….. 472
वृन्दावन ………….. 454
गाजियाबाद……….. 451
बागपत…………….. 442
मेरठ…………………433
हापुड़………………..433
फरीदाबाद…………..430
नोयडा………………..426
कैथल…………………418
गेटर नोएडा……………….412
मुजफ्फरनगर………..410
जींद…………………..403
( सीपीसीबी की ओर से जारी एक्यूआई के आंकड़े शाम चार बजे तक के हैं).