शिकोहाबादलीक्स …पुलिस के छापे में चार क्रिकेट बुकी अरेस्ट, बीएमडब्ल्यू कार सहित कैश जब्त। ( Four Cricket bookie arrested)
शिकोहाबाद पुलिस ने क्रिकेट मैच में आनलाइन सट्टा लगाने वाले बुकी पर छापा मारा। पुलिस ने चार बुकी को अरेस्ट किया है, ये आनलाइन सट्टा कराते थे। पुलिस ने बुकी के पास से बीएमडब्ल्यू कार सहित 2700 रुपये का कैश जब्त किया है।
चार किए गए अरेस्ट
पुलिस ने बुकी मंकुल महाजन निवासी मुहल्ला शम्भूनगर, मुरारी मुहल्ला खेड़ा, दिलशाद निवासी नई बस्ती रुकनपुर और रिजवान निवासी नाई वाली मस्जिद के पास को अरेस्ट किया है।