
इंटरनेट फोटो
डीईआई में प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगती है, इस बार प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होकर जून तक चलेगी और जुलाई में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। डिप्लोमा और यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए अलग शिडयूल है, जबिक, एमएड सहित पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया का शिडयूल अलग है।
आॅनलाइन करना है आवेदन
डीईआई में प्रवेश के लिए छात्रों को आॅनलाइन आवेदन करना होगा, आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह 16 जून तक चलेगी।
10 से 16 जून के बीच लिखित परीक्षा
डीईआई में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, आॅनलाइन आवेदन करने वाले योग्य छात्रों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। डीईआई में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 10 से 16 जून के बीच होगी, इससे पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी होंगे, वे ही लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
14 जून के बाद आएगा रिजल्ट
लिखित परीक्षा का रिजल्ट 14 जून के बाद आएगा, पहले डिप्लोमा और यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद पीजी में प्रवेश के लिए रिजल्ट घोषित होगा।
30 जून को कट आॅफ जारी
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 30 जून को कट आॅफ जारी की जाएगी। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और चार जुलाई से नया सत्र शुरू कर दिया जाएगा।
मॉडयूलर कोर्स में प्रवेश
मॉडयूलर कोर्स में प्रवेश के लिए 30 जून तक आॅनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। छह से 11 जुलाई के बीच में साक्षात्कार होंगे और 13 जुलाई को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया के लिए क्लिक करें
http://www.dei.ac.in/dei/files/admission2016/Schedule_for_Admission_2016-17.pdf
Leave a comment