आगरालीक्स(06th September 2021 Agra News)… आगरा में आज टीका उत्सव मनाया जा रहा है. आधार कार्ड लेकर जाएं और वैक्सीन लगवाएं. शाम सात बजे तक है मौका.
711 बूथ बनाए गए
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव कुमार वर्मन ने बताया कि आगरा में आज टीका उत्सव मनाया जा रहा है। 711 बूथों पर आज एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इनमें से 393 बूथ शहर में हैं, जबकि गांवों में 318 बूथ बनाए गए हैं। खास बात यह है कि आपको सिर्फ आधार कार्ड दिखाना है। इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है। फिर भी आपने आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आज शाम सात बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी।
