
प्राचीन पेठा में सिलेंडर में आग
नूरी दरवाजा स्थित प्राचीन पेठा स्टोर में अंदर कारखाना है। सोमवार शाम को यहां पेठा बन रहा था, उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई, आग देखते ही देखते बेकाबू हो गई। इस पर पेठा स्टोर संचालक राजेश अग्रवाल सहित कर्मचारी आग बुझाने मे जुट गए, जिससे राजेश अग्रवाल सहित तीन लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
ताजमहल पर शोरूम हुआ खाक
ताजमहल के पूर्व गेट के पास स्थित बालाजी कॉटेज इंडस्टी में आग लग गई, आग बेकाबू होने पर आस पास के शोरूम में आग लगने की आशंका से हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों के साथ फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन शोरूम खाक हो गया।
.आगरा में रिलायंस वेब वल्र्ड और अमूल पार्लर में आग लगने से अपफरा तपफरी मच गई। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, आगरा का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
रिलायंस वेब वल्र्ड और अमूल पार्लर में लगी आग
जयपुर हाउस स्थित विश्वकर्मा कॉम्प्लेक्स में रिलायंस वेब वल्र्ड और अमूल पार्लर की दुकान हैं। यहां सोमवार को धूआं निकलने के बाद आग उठने लगी, इससे कर्मचारी बाहर निकल आए और 100 नंबर पर सूचना दी गई, दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, आग के कारणों की जांच की जा रही है।
Leave a comment