Wednesday , 14 January 2026
Home agraleaks Communal clashes in Agra, Three Police person suspended, Main accused sent to jail for 14 days
agraleaks

Communal clashes in Agra, Three Police person suspended, Main accused sent to jail for 14 days

aakash
आगरालीक्स…..
आगरा में सांप्रदा​यिक संघर्ष भडकने में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। डीआइजी लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को इस मामले में इंस्पेक्टर शमसाबाद इंद्रजीत सिंह, इंस्पेक्टर एलआइयू एसके विश्नोई और कांस्टेबल ओमकार सिंह को निलंबित कर दिया है।
इसमें खुफिया तंत्र की भी नाकामी सामने आई है,दोनों पक्षों को फेसबुक पर संप्रदाय विशेष पर टिप्पणी के कई दिनों बाद तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई।
डीआइजी का कहना है कि इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर इनकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी।

आकाश गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत 
उधर, फेसबुक पर संप्रदाय विशेष के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आकाश पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के साथ ही बलवा और पथराव समेत अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।
शमसाबाद कस्बा निवासी आकाश गुप्ता को पुलिस सोमवार दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा में दीवानी लेकर पहुंची। पुलिस ने उसे एसीजेएम नवम सीएम चतुर्वेदी की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर 20 सितंबर तक जेल भेजने का आदेश दिया।

आमने सामने आए शिव सेना और पीस पार्टी के पदाधिकारी
शमसाबाद प्रकरण में सोमवार को कलक्टेट में पीस पार्टी और शिवसेना पदाधिकारियों के बीच टकराव के हालात बन गए। इसके चलते भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था।
रात को खुला बाजार
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर ने लोगों के साथ बैठक की, इसके बाद शमसाबाद का बाजार सोमवार रात को खुल गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!