आगरालीक्स.. आगरा में मेयर नवीन जैन के आवास के पास शोरूम में लगी भीषण आग, कमला नगर के श्री राम चौक के पास प्रथम तल पर बने कॉम्प्लेक्स में आग से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग पर काबू करने के प्रयास कर रहे हैं। दमकल की टीम को बुलाया गया है।
रविवार दोपहर में कमला नगर मैन मार्केट में श्रीराम चौक स्थित मां चामुंडा मार्केट में ग्लोबल फैशन इंस्टीट्यूट में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फैशन इंस्टीट्यूट पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
खत्ताघर पर ट्रक में भीषण आग
रविवार दोपहर में आगरा के कालिंदी विहार स्थित खत्ताघर में कूडे में आग लगने के बाद ट्रक को भी चपेट में ले लिया। यहां खडा ट्रक जलने लगा, आग की लपटें देख स्थानीय लोग पहुंच गए।
वीडियो देखें
4 दिसंबर को वैन में लगी आग
आगरा में रात को वैन में आग लग गई, होटल ट्राइडेंट के सामने सडक पर वैन में लगी आग बेकाबू होती गई, वैन में धमाके होने से अफरा तफरी मच गई, पर्यटक और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।
सोमवार रात को होटल ट्राइडेंट के सामने खडी वैन में आग लग गई, इससे फतेहाबाद रोड पर वाहन रुक गए। देखते ही देखते वैन में आग बेकाबू होती गई और वैन जलकर स्वाह हो गई।
23 नवंबर को लगी आग
आगरा में दौड़ती कार आग का गोला बन गई। आग की लपटों से घिरी कार से कूदकर कार सवारों ने जान बचाई।
गुरुवार रात को एमजी रोड पर खादी आश्रम के सामने इंडिका कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल होती गई, दहशत में एमजी रोड का ट्रैफिक थम गया। 15 मिनट बाद कार के टायर तेज आवाज के साथ फटने लगे। इससे भगदड़ मच गई। करीब 25 मिनट बाद दमकल कर्मी पहुचे।तब तक कार जलकर स्वाह हो गई।
इस साल कार में लगी आग