आगरालीक्स ….आगरा में सरकारी और निजी जमीन को अवैध ढंग से बेचने और खुदबुर्द करने पर छह बिल्डर भूमाफिया घोषित, पांच के लिए मांगी गई विधिक राय।
आगरा में सरकारी और निजी जमीन को अवैध ढंग से बेचकर कॉलोनी और अपार्टमेंट बना दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे बिल्डरों को चिन्हित किया है, इन्हें भूमाफिया घोषित किया जा रहा है। सरकारी जमीन को कूटरचित दस्तावेज से बेचने पर छह भूमाफिया घोषित किए गए हैं। शु्क्रवार को डीएम ने जिला स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक की।

इन्हें घोषित किया गया भू माफिया
सुरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी अहीरपाड़ा
ब्रजेश कुमार पुत्र बीए यादव निवासी बाईंपुर
नरेंद्र सिंह पुत्र निन्नू निवासी जागेश्वर नगर नगला पदी
निजरंजन, कपूरा पुत्र टीका निवासी नोफरी
प्रवेश पुत्र भागीरथ निवासी नोफरी
एडीए की जमीन बेचने और संपत्ति खुदबुर्द करने पर छह के लिए मांगी रिपोर्ट
शास्त्रीपुरम, आवास विकास में जमीन खुदबुर्द करने पर छह लोगों को भू माफिया घोषित करने के लिए विधिक राय मांगी गई है।
इनके लिए मांगी गई विधिक राय
सुशील गोयल पुत्र दुलीचंद निवासी देहली गेट
सचिन पुत्र भूरी सिंह निवासी फतेहाबाद रोड
राजेंद्र सिंह, हरेश कुमार पुत्र मलचंद निवासी मुकुंद विहार ताजगंज
मुनेश कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी मनोरा तहसील एटा