आगरालीक्स ….आगरा सहित देश भर में कोरोना की तीसरी लहर लेकर आए ओमिक्रॉन का पीक फरवरी में आएगा, आगरा में अभी हर नौ मिनट में कोरोना का एक नया केस मिल रहा है. यह अभी और बढ़ जाएगा। पीक आने पर एक दिन में चार से आठ लाख कोरोना के नए केस मिल सकते हैं।
आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि भारत में फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर का पीक आया, यह आकलन भारत में जिस तरह से केारोना के नए केस बढ़ रहे हैं उन्हें देखते हुए किया गया है। यह आशंका भी जताई गई है कि पीक आने पर बेड कम पड़ सकते हैं।

हर नौ मिनट में आगरा में कोरोना का एक नया केस
आगरा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 169 नए केस मिले हैं। जिस तरह से कोरोना के नए केस बढ़ रहे है इससे केस और बढ़ने की आशंका है। अभी आगरा में हर नौ मिनट में कोरोना का एक नया केस मिल रहा है।
डॉक्टर और जनप्रतिनिधियों के संक्रमित होने से बढ़ा खतरा
आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है। इसके पीछे जनप्रतिनिधियों के संक्रमित होने के बाद डॉक्टरों के संक्रमित होने का कारण माना जा रहा है। जनप्रतिनिधि से तमाम लोग संपर्क में रहते हैं वहीं, डाक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इन दोनों के ही संक्रमित होने से संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राज कुमार चाहर, मेयर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय कोरोना संक्रमित हैं जबकि एसएन के पांच डॉक्टर, पांच जूनियर डॉक्टर और दो मेडिकल छात्रों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।