Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Smart City Agra: Mera Agra App for real time information
बिगलीक्स

Smart City Agra: Mera Agra App for real time information

178

आगरालीक्स… आगरा में कहां जाम लगा हुआ है, घर के बाहर से कूडा उठा या नहीं, सहित स्मार्ट सिटी की अन्य सुविधाएं मेरा आगरा एप पर देखी जा सकेंगे। इसके लिए आगरा को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित कर रही आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी द्वारा मेरा आगरा एप तैयार कराया जा रहा है। इसे रियल टाइम इन्फोर्मेशन से जोडा जाएगा।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इस सेंटर से शहर में आठ तरह के एडवांस कंपोनेंट जोड़े जाने हैं। इसमें सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, एरिया ट्रैफिकिंग कंट्रोल सिस्टम, डोर टू डोर कूड़ा कललेक्शन के लिए आईटीपी सिस्टम रहेंगे। इस कमांड कंट्रोल सेंटर को मेरा आगरा एप से जोडा जाएगा। इससे लोग अपने मोबाइल पर मेरा आगरा एप से शहर के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

स्मार्ट सिटी कमेटी के पदाधिकारियों को लेकर विवाद
आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के​ लिए करोडों का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए स्मार्ट सिटी कमेटी बनाई गई है, इस कमेटी के सदस्यों में कमिश्रनर भी हैं। सोमवार को आगरा के मेयर नवीन जैन ने कहा कि स्मार्ट सिटी कमेटी में कमिश्नर को सदस्य नहीं बनाया जाना चाहिए। यह गलत है, इसके विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया है।
सांसद और विधायक के बाद मेयर
इससे पहले फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने डीएम गौरव दयाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद भाजपा विधाक जगन प्रसाद गर्ग ने नगर आयुक्त अरुण प्रकाश पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए और अब मेयर नवीन जैन ने कमिश्नर के खिलाफ आवाज तेज कर दी है।
जनवरी में लोगो हुआ लांच
आगरा में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की नई वेबसाइट और लोगो लांच किया गया। मेयर नवीन जैन ने कहा कि इससे आगरा शहर को एक नई पहचान मिलेगी। आने वाले समय में शहर स्मार्ट सिटी के रूप से जाना जाएगा। इसके लिए यहां के लोगो में बृज की संस्कृति की झलक पूरी दुनिया देख सकेगी।
यह वेबसाइट स्मार्ट सिटी के लिए कंसलटेंट कंपनी ने इसे तैयार किया है। लोगो में ताजमहल की शेप और मोर पंख भी लगाया गया है। वहीं वेबसाइट पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सभी जानकारियां समाहित होंगी। स्मार्ट सिटी के विकास कार्य की प्रगति की रिपोर्ट भी इसमें समाहित होगी। वेबसाइट पर कोई भी इसकी जानकारी ले सकेगा। इससे पारदर्शिता भी रहेगी और जनता और अफसरों के बीच दूरियां भी कम होंगी।
ताजनगरी में साइकिल शेयरिंग सिस्टम शुरू
साइकिल शेयरिंग सिस्टम का भी उद्घाटन किया। सांसद कठेरिया, मेयर नवीन जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों ने साइकिल पर बैठकर इसका शुभारंभ किया। अधिकृत कंपनी जूमकार प्रा.लि. यह सेवाएं देगी। ताजमहल के आसपास आठ स्टेशनों पर साइकिल मिलेगी। ऑनलाइन पेमेंट कर इसकी सुविधा ली जा सकेगी। आधा घंटे का 10 रुपया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!