आगरालीक्स ..आगरा स्मार्ट सिटी में यूपी में दूसरे और देश में 12 वें स्थान पर है। यह रैकिंग आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की रैंकिंग जारी की है।
केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था।नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया। दाराशॉ कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट में चयन हुआ। 14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया। अब तक कुल 23 डीपीआर बन चुकी हैं। प्रदेश में पहले पायदान पर वाराणसी है। आगरा शहर के नौ वार्डों को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जा रहा है। 23 प्रोजेक्ट पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।