
दरअसल शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंच गए, जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें रोका तो जबरन हॉस्टल में प्रवेश करने के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। टकराव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। नमाज के बाद कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल पर बैठक की, उन्होंने चेतावनी दी है कि 21 जून को वे आएंगे और धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य करेंगा। इसके बाद से जूनियर डॉक्टरों में आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि बाहरी लोगों को हॉस्टल में प्रवेश न दिया जाए।
उधर, इस मामले में मुस्लिम समाज के लोग भी एकजुट हो रहे हैं। 21 जून को मस्जिद निर्माण के लिए पत्र बांटे जा रहे हैे। इसके विरोध में एसएन के जूनियर डॉक्टरों के साथ ही चिकित्सा शिक्षक एवं कर्मचारी आ गए हैं। इसे लेकर एसएन प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी बैठक कर रहे हैं, जिससे टकराव के हालात पैदा न हों।

Leave a comment