Thursday , 29 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Social Distancing in Lock Down to prevent corona Covid 19 in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Social Distancing in Lock Down to prevent corona Covid 19 in Agra

261

आगरालीक्स …आगरा में लॉक डाउन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग, यानी एक मीटर की दूरी जरूरी है, परिस्थिति के अनुसार हम लोग तेजी से बदलाव करते हैं, यह दिखाई दे रहा है, आपको घर पर ही रहना है, सब्जी, फल से लेकर दवाएं आपको घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।
की जा रही कार्रवाई
आगरा में लॉक डाउन को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे थे, ऐसे में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सरला बाग, न्यू आगरा में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने मीडिया को बताया कि लॉकडाउन में सड़क पर खड़े होने वाले लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवा को दयालबाग क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवक पुलिस के टोकने पर भिड़ गए। इस मामले में एक महिला समेत पांच के खिलाफ न्यू आगरा थाने में सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन में आइपीसी की धारा 188 के तहत और सरकारी कार्य में बाधा की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है सरला बाग निवासी मयंक, पुष्पेंद्र, राहुल , शारदा और लव कुमार को अरेस्ट किया है।
533 वाहनों का चालान, 41 सीज
लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने 533 वाहनों के चालान किए। ये वे लोग थे जो बिना किसी इमरजेंसी के घरों से बाहर आए थे। ये लोग यह देखना चाहते थे कि शहर के हालात कैसे हैं। खाली सड़कें कैसी दिखती हैं। इनके पास घरों से बाहर आने का कोई जायज कारण नहीं था। पुलिस ने 41 वाहन सीज किए। इन लोगों के पास वाहनों के कागज नहीं थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!