Wednesday , 25 November 2026
Home बिगलीक्स Software Engineer house looted at gunpoint in Agra
बिगलीक्स

Software Engineer house looted at gunpoint in Agra

246

soft
आगरालीक्स
 …आगरा की पॉश कॉलोनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की, उनके बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर पत्नी की ज्वैलरी और कैश लूट कर फरार हो गए। पॉश कॉलोनी में हुई लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस छानबीन में जुटी है।

 

घटना शाम करीब चार बजे की है। चेतन चौहान तीन साल पहले ही समीर रेजीडेंसी में रहने आए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर ए-9 नंबर का फ्लैट है। पत्नी प्रियंका ने घर में ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। चेतन संजय प्लेस स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। दोपहर तीन बजे वह लंच करने आए थे। कुछ देर बाद ही चले गए। पत्नी, चार साल का बेटा सक्षम और चार माह की बेटी कृति घर में थीं। चार बजे उनका दरवाजा खटखटाया, उन्हें लगा कि नौकरानी रिंकी है।  उन्होंने गेट खोला तो गेट पर दो युवक थे। चेहरे पर रुमाल था। उन्होंने चेतन के बारे में पूछा। कुछ काम बताया। प्रियंका ने मना कर दिया। दरवाजा बंद कर दिया लेकिन लॉक नहीं किया। पति को कॉल लगा दी। तभी दोनों युवक दरवाजे में धक्का देकर अंदर आ गए। हाथ से मोबाइल छीन लिया। वह शोर मचाती इससे पहले एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। कनपटी पर लगा दिया। अलमारी की चाबी मांगी।
बेटे की कनपटी पर तंमचा और लूटपाट
एक बदमाश ने चेतन चौहान के बेटे सक्षम की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। यह देख प्रियंका सहम गईं। पर्स की तरफ इशारा कर दिया। पर्स से चाबी निकाल दूसरे बदमाश ने अलमारी खोल ली।
कनपटी पर तमंचा लगा दिया तो उसके अन्य साथियों ने अलमारी में रखी ज्वैलरी और कैश खंगालना शुरू कर दिया, करीब 20 मिनट तक बदमाश लूटपाट करते रहे, इस दौरान पडोसियों को घर में बदमाश होने की भनक तक नहीं लगी। चेतन चौहान की पत्नी भी बेटे को गन प्वाइंट पर लिए जान से चुपचाप लूटपाट को देखती रही।
छह लाख की ज्वैलरी और कैश लूट
बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से छह लाख की ज्वैलरी और कैश लूट लिया, इसके बाद वे धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया और पति को लूट की वारदात की जानकारी दी। इससे आस पास के लोग आ गए, पडोस में लूट होने के बाद भी लोगों को भनक तक नहीं लगी, इससे लोग हैरान है।
सीसीटीवी में कैद
वारदात के बाद बदमाश भाग गए। प्रियंका ने बाहर आकर शोर मचा दिया। पड़ोसी की सूचना पर एएसपी अनुराग वत्स न्यू आगरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता लगा तीसरा साथी बाइक लेकर बाहर खड़ा था। वह हेलमेट लगाए थे। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Three exam Center cancel for Mass Copying report by Control Room

आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि में सीसीटीवी से पकड़ी परीक्षा केंद्रों पर...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Weather Forecast for 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा में 11 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा के न्यूजपेपरों का 25 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

error: Content is protected !!