
आगरालीक्स …… आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर साप्ताहिक बैठक चल रही है। इसमें जिला, शहर के साथ ही फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। यहां सपा के शहर अध्यक्ष पफर्रुख सियर भी मौजूद थे। बैठक समाप्त होने के बाद पार्टी कार्यालय पर फैक्स आया कि सपा की शहर ईकाई को भंग कर दिया गया है। इससे पार्टी पदाधिकारी सकते में आ गए। सपा कार्यकर्ताओं के पफोन घनघनाने लगे। इसके साथ ही शहर अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा, इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार और सपा के राहुल चतुर्वेदी दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी शहर अध्यक्ष पद पर 2017 के चुनावों को देखते हुए फैसला लेना चाहती है, इसे लेकर दोनों दावेदार वोट बैंक से लेकर आर्थिक संपन्नता के सहारे शहर अध्यक्ष पद की दावेदारी करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए लखनफ से लेकर आगरा तक लॉबिंग की जा रही है।
Leave a comment