आगरालीक्स…(Agra News 23rd July) आगरा के एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे का तबादला, उन्हें एसपी कासगंज बनाया गया है।
आगरा के एसपी सिटी रोहप पी बोत्रे सहित पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। रोहन पी बोत्रे को एसपी कासगंज बनाया गया है। एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने आगरा में कई वारदातों का खुलासा किया। मणप्पुरम 19 किलो सोने की लूट में मुठभेड में बदमाश को ढेर कर दिया था।
