आगरालीक्स…लोकसभा चुनावों के अब तक के रुझानों में सपा-कांग्रेस 40 सीटों पर आगे। आगरा-अलीगढ़ मंडल में भाजपा को झटका। आठ में से सिर्फ तीन पर आगे।
आगरा और मथुरा में भाजपा आगे
लोकसभा चुनाव के अब तक रुझानों में आगरा मंडल की पांच लोकसभा सीटों में भाजपा सिर्फ दो सीटों आगरा सुरक्षित और मथुरा में बढ़त बनाए हुए है, जबकि इंडिया गठबंधन में सपा मैनपुरी और फिरोजाबाद में, जबकि फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
अभी-अभी कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर से सात हजार मतों से पीछे हो गए हैं।
पिछले चुनाव में तीन सीटे जीती थीं
पिछले चुनावो में भाजपा पांच में तीन सीटों आगरा, मथुरा, फतेहपुर सीकरी में जीती थी, जबकि फिरोजाबाद और मैनपुरी सपा के खाते में गई थी।
अलीगढ़ मंडल की सिर्फ एक सीट पर भाजपा आगे
अलीगढ़ मंडल की तीन सीटों में से सिर्फ एक सीट पर भाजपा आगे है। अलीगढ़ सीट से सपा के चौ. बिजेंद्र सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि एटा सीट पर सपा के देवेश शाक्य भाजपा के राजवीर सिंह राजू पर बढ़त बनाए हुए हैं। अलीगढ़ मंडल की सिर्फ एक सीट हाथरस सुरक्षित पर भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि बढ़त बनाए हुए हैं। पिछले चुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। कुल मिलाकर दोनों मंडलों में भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हो रहा है।
यूपी में सपा-कांग्रेस की 40 सीटें
यूपी की 80 सीटों पर मिले रुझानों के मुताबिक समाजवादी पार्टी 33, भाजपा 37, कांग्रेस सात, रालोद दो, अन्य एक सीटों पर आगे चल रही हैं।