नईदिल्लीलीक्स…लोकसभा में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। कहा- मनमर्जी नहीं अब जनमर्जी चलेगी। मोदी की गारंटी में वारंटी नहीं, जानें क्या-क्या कहा
ऊपर से नीचे की राजनीति का अब अंत
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि ऊपर से नीचे की राजनीति का अब अंत हो गया है। इस चुनाव में जनता ने पैगाम दिया है कि अब मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी।
अधर में जो लटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं
सपा नेता ने कहा कि हारी हुई सरकार सत्ता में है। जनता कह रही है ये चलने वाली नहीं गिरने वाली सरकार है। ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो लटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं।

लोकसभा में सपा नेता अखिलेश यादव शेर पढ़ते हुए। फोटो संसद टीवी से साभार
अयोध्या का कई बार जिक्र, शेर भी पढ़ा
अखिलेश यादव ने अयोध्या के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने भाषण में अयोध्या का ज़िक्र बार बार किया है। अखिलेश यादव ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की तरफ़ इशारा करते हुए एक शेर पढ़ा-
हुजूरे आला आज तक खामोश बैठे हैं इसी गम में
महफिल लूट ले गया कोई जबकि सजाई थी हमने।
यूपी में परीक्षा माफिया का जन्म हुआ
यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि जुमला बनाने वालों से विश्वास उठ गया। सपा प्रमुख पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि यूपी में परीक्षा माफिया का जन्म हुआ है।