Monday , 24 February 2025
Home agraleaks SP leaders protest in Agra over the arrest of Akhilesh Yadav #agranews
agraleaksआगराआगरालीक्स टीवीटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

SP leaders protest in Agra over the arrest of Akhilesh Yadav #agranews

आगरालीक्स (04th October 2021 Agra News)… सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को ​गिरफ्तार करने पर सपा नेताओं का आगरा में प्रदर्शन. लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद आगरा में अलर्ट.

आगरा में अलर्ट
लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद आगरा में अलर्ट कर दिया गया है। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद आगरा में सपा नेताओं ने प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। सोमवार सुबह से ही सपा नेता फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां नारेबाजी शुरू कर दी। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है।

सपा कार्यालय पर धरने पर बैठे नेता
फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार पहुंच गए। दोनों ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सपा किसानों के मुद्दे पर चुप रहने वाली नहीं है। भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने रोका सपा नेताओं को
कलक्ट्रेट जाने से पहले ही पुलिस ने सपा कार्यालय के बाहर बैरीकेडिंग लगाकर सपा नेताओं को रोक दिया। इस दौरान सपा नेता बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनकी पुलिस से बहस भी हुई। सपा कार्यालय के बाहर पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात थी। बाद में कार्यालय के बाहर ही सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने पुलिस अफसरों को ज्ञापन दिया।

सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने पुलिस अफसरों को ज्ञापन दिया

रविवार को हुआ था लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन
बता दें कि रविवार को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन के दौरान संघर्ष हुआ था। इसमें कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। आज सुबह लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महास​चिव प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

आगरा

Agra News: “Childhood Day” celebrated with pomp at St. Mary’s Church…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट मैरीज़ चर्च में धूमधाम से मनाया गया “चाइल्डहुड डे”...

आगरा

Agra News: A grand event of Shri Hanumat Triveni Katha will be held in Agra from 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होगा श्री हनुमत त्रिवेणी कथा का भव्य-विशाल आयोजन. 25 फरवरी...

आगरा

Agra News: Devotees of Khatu Shyam Naresh donated 98 units of blood in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम नरेश के भक्तों ने किया 98 यूनिट रक्तदान....

आगरा

Agra News: Nishan Yatra will start from Agra’s Jeevani Mandi Khatu Shyam Mandir on 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर से 25 फरवरी को निकलेगी...

error: Content is protected !!