आगरालीक्स…..डॉक्टर घर पर थे, फोन आया कि एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में विशेष सचिव आ गए हैं और ओपीडी का दौरा कर रहे हैं। यह सुनते ही डॉक्टरों ने एसएन की तरफ दौड लगा दी, लेकिन तब तक विशेष सचिव जेपी त्रिवेदी ओपीडी का दौरा कर चुके थे। अनुपस्थित डॉक्टरों को नोटिस जारी किया जा रहा है। डॉक्टर, रेजीडेंट डॉक्टर, कर्मचारी सहित 87 लोग अनुपस्थित मिले हैं, इन सभी की सूची विशेष सचिव अपने साथ ले गए हैं। इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और समय से न आने पर चेतावनी दी जाएगी।
ओपीडी से लेकर किचिन किया चेक
विशेष सचिव ने ओपीडी के बाद स्त्री रोग विभाग, इमरजेंसी, टोमा सेंटर, नेत्र रोग विभाग, सर्जरी विभाग के साथ ही ब्लड बैंक चेक की, इसके बाद किचिन भी देखी, खाने की गुणवत्ता के बारे में भी पूछताछ की गई।
19 को सीएम का आगरा कार्यक्रम प्रस्तावित
सीएम अखिलेश यादव 19 सितंबर को आगरा आ सकते हैं, वे एसएन में जाएंगे, इसके लिए विशेष सचिव को तैयारियों का जायजा लेने के लिए भेजा गया था।
Leave a comment