आगरालीक्स… आगरा में देश के ख्याति प्राप्त डिजाइनर की वैवाहिक और कैजुअल ज्वैलरी की एग्जीबिशन टाइमलेस ट्रेंड 3 का शुभारंभ लक्ष्मणदास ज्वैलर्स, एमजी रोड पर गरिमा हेमदेव ने किया। लक्ष्मणदास ज्वैलर्स के संचालक रोहिन हेमदेव ने बताया कि सात दिवसीय एग्जीबिशन में देश भर के डिजाइनर्स की ज्वैलरी एक जगह पर आगरावासियों को मिलेगी, बदलते दौर से कदमताल करते हुए लेटेस्ट डिजाइन के नेकलेस से लेकर रिंग सहित शादी समारोह के लिए ज्वैलरी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि हर साल दो दिन के लिए एग्जीबिशन लगाई जाती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सात दिन तक एग्जीबिशन रहेगी। यहां चार नवंबर तक अपनी पसंद की ज्वैलरी खरीद सकते हैं।