आगरालीक्स.. आगरा के सेंट एंड्रूज स्कूल का 11 वीं का छात्र अमन सिंह घर वापस नहीं लौटा है। इस नंबर पर 8923546452 सूचना दे सकते हैं।
आगरा के सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, बरौली अहीर में अमन सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी दुर्गा नगर राजपुर चुंगी कक्षा 11 वीं का छात्र है। परिजनों ने https://agraleaks.com/ को फोन कर जानकारी दी कि उनका बेटा सोमवार शाम को कोचिंग में पढ़ने के लिये शहजादी मंडी सदर के लिए राजपुर चुंगी से ऑटो में बैठा था, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। ,
यदि कोई भी सुराग या सूचना पता चले तो कृपया मोबाइल नम्बर 8923546452 पर सूचित करने का कष्ट करें