आगरालीक्स …आगरा के लिए एक और उपलब्धि, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा की छात्रा सारिका का खेलो इंडिया खो-खो महिला लीग की यूपी टीम में चयन।

राष्ट्रीय खेलो इंडिया महिला खो-खो लीग 26 से आठ अगस्त तक इंदौर, मध्यप्रदेश में होने जा रही है। इसके लिए यूपी टीम का चयन खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गाजियाबाद में किया गया। चयन प्रक्रिया में आगरा के सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा की कक्षा आठ की छात्रा सारिका सहित अन्य छात्राएं शामिल हुई। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयनकर्ताओं ने सारिका को यूपी की टीम के लिए चुना है।
आज इंदौर के लिए होंगी रवाना
सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा कक्षा आठ की छात्रा सारिका खेलो इंडिया महिला खो-खो लीग में हिस्सा लेने के लिए यूपी टीम के साथ गुरुवार 24 अगस्त को नई दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होंगी। सारिका के चयन पर स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रिंसी, सिस्टर जेमा, सिस्टर लिओनी, कोच पवन सिंह, प्रतिमा सिंह के साथ साथ स्कूल के सभी शिक्षको एवं शिक्षिकाओं ने चयन पर हर्ष व्यक्त किया साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।