आगरालीक्स… आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में पीजी में प्रवेश के लिए परीक्षा नहीं होगी, जबकि बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश का सपना पूरा होने वाला है, रिजल्ट 12 अगस्त को शाम तक जारी किया जाएगा।
सेंट जोंस कॉलेज में तीन और चार अगस्त को बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्राचार्य डॉ पीई जोजफ ने बताया कि 12 अगस्त को शाम तक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। कॉलेज में मेरिट से प्रवेश होगा, इन तीनों संकायों में 180 180 सीटें हैं।
एमए, एमएससी और एमकॉम के लिए नहीं होगी परीक्षा, भर सकते हैं फॉर्म
सेंट जोंस कॉलेज में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जानी थी लेकिन अब प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। साथ ही एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र फॉर्म भर सकते हैं।
इस तरह बनेगी मेरिट
बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए हाईस्कूल के 50 फीसद, इंटरमीडिएट के 100 फीसद अंक से मेरिट तैयार होती थी, इस बार इसके 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा के 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। इस तरह मेरिट सूची तैयार होगी।