आगरालीक्स ….. सेंट मैरीज चर्च, आगरा पर अपने रिक्शा से हैदर पहुंचा, वह चर्च पहुंचकर माता मरियम के सामने खडा हो गया और जूली जूली पुकारने लगा, खामोश रात में उसके सवालों का जवाब देने वाला कोई नहीं था। इससे वह गुस्सा से लाल हो गया और वहां पास में पडी ईंट को उठाकर माता मरियम की मूर्ति में तोडफोड करने लगा। पास ही में बालक यीशू की मूर्ति थी, उसे भी तोड दिया। यहां तोडपफोड करने के बाद वह चर्च से बाहर आया और अपने रिक्शे में बंधी चेन को साथ ले गया। माता मरियम के गले में चेन को डालकर उन्हें भी गिरा दिया। इसके बाद वह चर्च में खडी गाडी के पास पहुंचा, चेन से शीशा तोडते ही सुरक्षा साइयरन बज गया, इस पर उसने बाहर की तरपफ दौड लगा दी, वह दो बार गिरा, वहां से सीधे कैंट स्टेशन पहुंचा। हैदर की इस कहानी पर पुलिस विश्वास कर रही है, लेकिन र्इ्साई समाज के लोग और चर्च के पुरोहित मून लॉजरस इसे मानने को तैयार नहीं है। इसके लिए गुरुवार रात को पुलिस अधिकारियों ने बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में फैसला हुआ है कि चर्च के हमले के साथ ही जूली का राज भी पता किया जाए। आखिर यह जूली है कौन, कहां से आती थी और कहां जाती थी, कैसी है जूली वह एक रिक्शा चालक के संपर्क में कैसे आर्इ्।
Leave a comment