Sunday , 2 February 2025
Home आगरा State President of Loktantrik Yuva Shakti Party received a warm welcome in Agra…#agranews
आगरापॉलिटिक्स

State President of Loktantrik Yuva Shakti Party received a warm welcome in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(28 November 2021 Agra News) आगरा में लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष बोले- जातिगत नहीं आर्थिक स्तर पर मिले आरक्षण

लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ठा. तेज प्रताप सिंह जादौन का रमाडा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षाकर जोरदार स्वागत किया। लोयूश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार आगरा आए। जगह-जगह उनका स्वागत करने के लिए समर्थकों की टोली खड़ी हुई थी। रमाडा के बाद नगला अरहर पहुंचे, जहाँ बाबूलाल राजपूत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। अंश चौहान के नेतृत्व में राजपुर चुंगी, दुर्गेश राजपूत के नेतृत्व में कलाल खेरिया, जिला उपाध्यक्ष राहुल सक्सैना के नेतृत्व में सुरक्षा बिहार रोहता, मनीष लवानिया के नेतृत्व में कुर्रा चितरपुर मोड़, हरिओम चाहर के नितृत्व में नगला इमली और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। शाम पांच बजे पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ की समीक्षा बैठक ली।

प्रदेश अध्यक्ष ठा. तेज प्रताप सिंह जादौन ने कहा कि जातिगत आरक्षण की जगह आर्थिक स्तर पर आरक्षण होना चाहिए। आगामी विधानसभा चुनावो में पार्टी पचास प्रतिशत महिलाओ को चुनाव में टिकट देगी। यूपी के किसानो नलकूपों के बिजली के बिल माफ़ करेगी। उन्होंने आगे कहा कि गौवंश कि दुर्दशा को सुधारने के लिए गौवंश के पालक की प्रति गौवंश दो हज़ार रुपए प्रतिमाह गौवंश श्रम के रूप में दिया जायेगा। निर्धन गरीब कन्याओ का विवाह कराया जायेगा। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अरुण गौतम, प्रदेश प्रवक्ता आशीष पराशर, चौ. चंद्रवीर सिंह, अशोक सौलंकी, विनोद गुर्जर, रितेश अग्रवाल, सुनील उपाध्याय, बंटी सविता प्रमुख रूप से आदि मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 2 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Girlfriend’s boyfriend harassing her after her marriage. The matter reached the police..#mathuranews

आगरालीक्स…प्रेमिका की शादी होने पर अब परेशान कर रहा उसका प्रेमी. पुलिस...

आगरा

Agra News: Unity in diversity seen in ABVP’s civic felicitation in Agra

आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी के नागरिक अभिनन्दन में दिखी विविधता में एकता. नम...

आगरा

Agra News: Basant Panchami celebrated in Mahi International School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में मनाई बसंत पंचमी. ज्ञान और बुद्धि...