Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Collectorate Employee falls from under construction ISBT Flyover, Died, Who is responsible #agranews
आगराबिगलीक्स

Collectorate Employee falls from under construction ISBT Flyover, Died, Who is responsible #agranews

150

आगरालीक्स ..(Agra News 28th November).आगरा में आईएसबीटी के सामने सड़क बनी देखनिर्माणाधीन फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहे कलेक्ट्रेट कर्मी बीच में गर्डर में गिरा, मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन, लंबे समय से चल रहा काम।\

आगरा दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है। इसके लिए नेशनल हाईवे आथरिटी आफ इंडिया द्वारा कई सालों से काम चल रहा है। इसी के तहत आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर बन रहा है। इससे हाईवे का रास्ता बंद हो गया है और सर्विस रोड से वाहन निकलते हैं। यहां जाम लगा रहता है। रविवार को बाइक सवार युवक सर्विस रोड पर जाम लगा होने पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सड़क बनी देख उस पर चढ़ गया। शाम को अंधेरा था, वह जैसे ही बीच फ्लाईओवर पर पहुंचा, वहां सड़क खत्म हो गई और फ्लाईओवर के बीच के हिस्से को बनाने के लिए गर्डर पड़े हुए थे, वह बाइक सहित फ्लाईओवर के गर्डर में गिर गया। गर्डर में वह लटक गया।

एक घंटे बाद निकल सका शव, हाथरस कलेक्ट्रेट में कार्यरत था युवक
युवक के गर्डर में बाइक सहित गिरने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, गर्डर की हाइट अधिक थी, क्रेन बुलाई गई। करीब एक घंटे बाद युवक का शव गर्डर से निकाला जा सका। पुलिस पूछताछ में युवक की शिनाख्त संजय सिंह निवासी अर्चना धाम हाथरस मूल निवासी मियां का नगला हाथरस हुई है। संजय सिंह कलेक्ट्रेट हाथरस में कार्यरत बताया जा रहा है। उनके परिजन भी पहुंच गए हैं।

कई बार बढ़ चुकी है फ्लाईओवर का काम पूरा होने की​ तिथि
आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर के पूरा होने की तिथि कई बार बढ़ चुकी है। फ्लाईओवर के निर्माण के चलते यहां से गुजरने वाले शहरवासियों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। तमाम लोगों का अपना रास्ता बदलना पड़ा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!