Storm & Rain in Agra: Taj Mahal chameli floor railing damage
आगरालीक्स …आगरा में आई आंधी तूफान, ओले और बारिश से तबाही हुई है, ताजमहल के मुख्य मकबरे की संगमरमर, चमेली फर्श के रेड स्टोर की रेलिंग टूट गई।
आगरा में शुक्रवार को तूफान के साथ ओले और बारिश ने तबाही मचाई, करीब एक घंटे तक बारिश हुई, 125 किलोमीटर की स्पीड से आई आंधी में ताजमहल के मुख्य मकबरे पर मडपैक के लिए बंधी लोहे की पाइपों की पाड गिर गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पाड मुख्य मकबरे के संगमरमर के फर्श पर गिरी, इससे संगमरमर की रेलिंग टूट गई। इसके नीचे चमेली फर्श है, उस पर रेड सैंड स्टोन की जालीदार रेलिंग लगी हुई है। यह रेलिंग भी टूट गई है।
लकडी की रेलिंग भी टूटी
ताजमहल पर पर्यटकों को यमुना की तरफ जाने से रोकने के लिए लडकी की रेलिंग लगाई गई है, यह रेलिंग भी टूट गई। इसके अलावा और क्या नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। एएसआई के स्थानीय अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है।