आगरालीक्स… आगरा में आंधी तूफान और ओले बारिश ने 2018 की तबाही की याद दिला दी, बिजली के खंभे पेड की तरह से टूट कर गिर गए, बाउंड्री बॉल गिर गईं, बिजली अब तक आएगी, इसका जवाब अब किसी के पास नहीं है। लॉक डाउन के चलते बिजली की मरम्मत करने वालों टेक्नीशियन भी कम हैं, ऐसे में हो सकता है सुबह तक ही बिजली की आपूर्ति हो सके।
आगरा में रात 7 .20 बजे आंधी, तूफान के साथ ओले और बारिश हुई, देखते ही देखते पेड, घरों की बाउंड्री बॉल, बिजली के खंभे टूट कर गिर गए। कई कॉलोनियों में बिजली के खंभे पेडों की तरह से टूट गए हैं, तूफान की तबाही को देख लोग दहशत में आ गए, शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बडा नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन शनिवार को लग सकेगा, जगह जगह पेड टूट कर गिर गए हैं। मकान ध्वस्त हो गई, लोग मलबे में दब गए, बडी संख्या में लोग घायल हो गए थे।
बिजली कब आएगी
पूरे शहर के साथ ही देहात में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, लोग परेशान हैं कि बिजली कब आएगी लेकिन अभी कोई पता नहीं है। कई जगहों पर बिजली के खंभे टूट कर गिर गए हैं, इसे सही करने में समय लगेगा, लॉक डाउन के कारण कर्मचारियों की भी कमी है। ऐसे में सुबह तक ही बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। कमला नगर सहित कुछ क्षेत्रों में रात 10 बजे के बाद बिजली आ गई।
शुक्रवार को मौसम बदल गया, बादल छाने के साथ ही हवा चलती रही, इससे गर्मी का अहसास कम हो गया, हवा में गर्मी नहीं थी, कई दिनों से लू से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान भी 37.1 डिग्री दर्ज किया गया, यह चार दिनों से 45 डिग्री से अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। रात 7 30 बजे तूफान के साथ बारिश होने लगी, बादलों की गडगडाहट के साथ तेज बारिश हुई, अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है।
चार जून तक गर्मी से राहत, हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि चार जून तक लू और गर्मी से राहत मिल सकेगी, 30 मई को भी बारिश हो सकती है, 31 मई को बादल छाए रह सकते हैं। तीन और चार जून को भी बारिश की संभावना है, इससे तापमान में गिरावट आएगी और तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है।
मौसम विभाग का अनुमान
30-May 24.0 38.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
31-May 25.0 39.0 Partly cloudy sky
01-Jun 26.0 40.0 Mainly Clear sky
02-Jun 26.0 41.0 Mainly Clear sky
03-Jun 24.0 42.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
04-Jun 24.0 39.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm