आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट पर सांड ने पर्यटक को उठाकर पटक दिया, इसके बाद शरारती तत्वों ने चिली स्प्रे छिडक दिया, इससे पर्यटकों की आंखों से आंसू आने लगे और सांस उखडने लगी।
वीकेंड पर रविवार को ताजमहल देखने के लिए पर्यटकों की भीड उमडी थी, ताजमहल के पूर्वी गेट पर दो सांड ले रहे थे, उन्हें दुकानदारों ने खदेड दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लडते हुए सांड ताजमहल के पूर्वी गेट के पास आ गए, एक सांड ने वहां खडी कर्नाटक की महिला पर्यटक को उठाकर पटक दिया। स्थानीय लोगों ने महिला पर्यटक को बचाया, उनके ज्यादा चोट नहीं आई है।
चिली स्प्रे छिडका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद एक और घटना हो गई, ताजमहल के पूर्वी गेट के पास एक युवक ने चिली स्प्रे फेंक दिया। स्प्रे को वहां घूम रहे युवकों ने उठा लिया। बाइक पर घूम रहे युवकों ने ताजमहल के पूर्वी गेट पर स्प्रे छिडक दिया। इससे पर्यटकों की आंखों में जलन होने लगी, उनकी सांस फूलने लगी।