Sunday , 8 February 2026
हेल्थ कम्युनिटी

student gang-raped in moving car

se
एक छात्रा के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। इन दोनों को स्कूल तक छोडऩे का बहाना बनाकर दरिंदों ने बहनों को कार में बैठा लिया। छोटी बहन को रास्ते में उतारने के बाद बड़ी बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। लहुलुहान हालत में छात्रा को कार से फेंक कर भाग गये। पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश हो रही है।
मेरठ में बेरठ के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं की एक छात्रा बुधवार को छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। रास्ते में खरदौनी गांव का नदीम उन्हें मिला। उसने स्कूल तक छोडऩे की बात कहकर दोनों बहनों को कार में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद छोटी बहन को गाड़ी से उतार दिया। नदीम के साथ कार में सवार तीन अन्य युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म किया। दङ्क्षरदों ने छात्रा को महल गांव के पास गाड़ी से फेंक दिया और भाग गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने खून से लथपथ पीडि़ता को अस्पताल पहुंचा और स्कूल बैग में पड़े मोबाइल नंबर से परिवार के लोगों को सूचना दी। होश आने पर पीडि़ता ने पुलिस को पूरी बात बताई। उसने बताया कि दरिंदे छोटी बहन को भी हवस का शिकार बनाना चाहते थे। पुलिस को छात्रा के मोबाइल में एक युवक के एसएमएस मिले हैं। पुलिस सभी पक्षों को देखते हुए जांच कर रही है। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी छात्रा का परिचित है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News: How to avoid kidney stones? Urologists from all over the country gathered in Agra and told the methods…#agranews

आगरालीक्स…गुर्दे में पथरी न हो, इससे कैसे बचें. आगरा में जुटे देशभर...

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News : Causes, Symptoms, Diagnosis, Treatment Know everything about Hepatitis ‘A’, ‘B’, ‘C’ and ‘E’ from renowned gastroenterologist Dr Sameer Taneja

आगरालीक्स… डॉ. समीर तनेजा ने हैपेटाइटिस ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘ई’ पर...

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News: MBBS students made aware about basic life support in SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…बेसिक लाइफ सपोर्ट से आपात स्थिति में आप किसी की जान बचा...

error: Content is protected !!