
कान्सेप्ट फोटो
पकड लिया, उन्हें थाना सिकंदरा पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने नेहरू एन्क्लेव हरिओम सविता और चंद्र प्रकाश डिफेंस एस्टेट को हिरासत में लिया गया है। अमर उजाला के सिटी चीफ चंद्र मोहन शर्मा ने मेडिकल कराया है।
20 सितंबर को अमर उजाला भोपाल में शिष्यों की पत्नी और संपत्ति हडपने की साजिश हैडिंग के साथ खबर प्रकाशित हुई थी। इसे लेकर आसाराम के करीब 30 40 समर्थक मंगलवार शाम को अमर उजाला, आगरा सिकंदरा कार्यालय पहुंचे। उनके साथ महिला समर्थक भी थी। गेट पर गार्ड ने उन्हें रोका तो आसाराम समर्थक उखड गए और जबरन कार्यालय में अंदर घुस आए। रिसेप्शन पर उनसे मिलने के लिए अमर उजाला के सिटी चीफ पहुंचे, उन्होंने समर्थकों से कहा कि आप खबर से संबंधित अपनी आपत्ति लिखित में दे दें, जिससे अमर उजाला के भोपाल कार्यालय में आपत्ति भेजी जा सके। यह बातें चल रही रहीं थी कि आसाराम के समर्थकों ने नारेबाजी और अभद्रता शुरू कर दी। सिटी चीफ का कोलर पकड लिया, शोर शराबा सुन कर न्यूज रूम के साथ अन्य कर्मचारी भी आ गए। उन्होंने आसाराम समर्थकों की जमकर धुनाई लगाई।
दो को पकडा
घिरने पर आसाराम समर्थकों ने अमर उजाला के कार्यालय से बाहर के लिए दौड लगा दी, इस बीच दो समर्थक पकड में आ गए। उन्हें थाना सिकंदरा पुलिस को सौंप दिया गया है। वहां आसाराम के समर्थक भी पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि कुछ अपराधिक तत्व आ गए थे, जिन्हें वे भी नहीं जानते हैं, उन्होंने ही हंगामा किया।
Leave a comment