आगरालीक्स …आगरा में एक दरोगा के पुत्र पर छात्रा का शारीरिक शोषण और क्लीपिंग बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी के आरोप लगे हैं। दरोगा के बेटे की 10 दिसंबर को शादी है, छात्रा ने दरोगा पुत्र के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक छात्रा ने आरोप लगाए हैं कि दरोगा के बेटे ने उसके साथ दोस्ती की, उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। छात्रा के साथ अश्लील क्लीपिंग भी बना ली।
12 दिसंबर को शादी, क्लीपिंग सार्वजनिक करने की धमकी
दरोगा के पुत्र की 12 दिसंबर को शादी है, इसकी जानकारी होते ही छात्रा ने इसका विरोध किया, छात्रा का आरोप है कि दरोगा का पुत्र शादी करने के लिए कहता था अब वह कह रहा है कि 12 दिसंबर को होने जा रही उसकी शादी का विरोध किया तो उसकी क्लीपिंग को सार्वजनिक कर देगा। इससे छात्रा परेशान हैं।
Leave a comment