अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से विजय सिंह व सपा-रालोद से अर्चना यादव ने लाल लश्कर के साथ कलेक्ट्री में नामांकन किया। भाजपा से प्रत्याशी विजय सिंह, भाजपा नेता श्योराज सिंह की पत्नी हैं और सपा-रालोद प्रत्याशी अर्चना यादव, सपा नेता विजय यादव की पत्नी और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की बहन हैं।